द. कोरिया : दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची इमारत की चढ़ाई करने के आरोप में ब्रिटिश नागरिक हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Jun 2023 09:08 PM
द. कोरिया : दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची इमारत की चढ़ाई करने के आरोप में ब्रिटिश नागरिक हिरासत में
ऑडियो सुनें

सोल. दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में दुनिया की पांचवीं सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत की चढ़ाई करने के आरोप में सोमवार को एक ब्रिटिश व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोल के दमकल विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को सोल की 123 मंजिला लोट्टे वर्ल्ड टावर की चढ़ाई करते हुए एक व्यक्ति को देखे जाने के बाद आपातकालीन विभाग, पुलिस और अन्य र्किमयों की 90 से अधिक सदस्यों की टीम भेजी गयी.

दमकल विभाग के बयान के मुताबिक वह व्यक्ति तल से करीब 1,020 की ऊंचाई पर स्थित इमारत की 72वीं मंजिल तक चढ़ गया था जिसके बाद अधिकारी उसे एक ‘गोंडोला लिफ्ट’ के जरिये इमारत के अंदर ले गए. दक्षिण कोरिया की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक व्यक्ति की पहचान पर्वतारोही जॉर्ज किंग-थॉम्पसन के रूप में की गयी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu