देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हुई

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 26 Jun 2022 11:46 AM
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हुई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 11,739 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 4,33,89,973 पर पहुंच गई. वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,999 हो गई. मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 92,576 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है. वहीं, मरीजÞों के संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.58 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 797 की बढ़ोतरी हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news