राष्ट्रपति ने देश को आजादी के लिए दिये गये बलिदानों की याद दिलाई : मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 14 Aug 2025 11:12 PM
राष्ट्रपति ने देश को आजादी के लिए दिये गये बलिदानों की याद दिलाई : मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विचारपूर्ण संबोधन देश की सामूहिक प्रगति और भविष्य के अवसरों को रेखांकित करता है. मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ने नागरिकों को उन बलिदानों की याद दिलाई जिनसे देश की आजादी का सपना साकार हुआ. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है.

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय राष्ट्रपति जी ने अपने संबोधन में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें कही हैं. इसमें उन्होंने सामूहिक प्रयासों से भारत की प्रगति और भविष्य के अवसरों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला है. राष्ट्रपति जी ने हमें उन बलिदानों की याद दिलाई, जिनसे देश की आजादी का सपना साकार हुआ. इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से राष्ट्र-निर्माण में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आग्रह भी किया है.” अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले पर देश की निर्णायक प्रतिक्रिया की सराहना की और रक्षा क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता पर जोर दिया. उन्होंने सतत सुशासन और ”भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने” के महत्व पर भी बात की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu