‘भारत ब्रांड’ योजना का दूसरा चरण 23 अक्टूबर से…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 11:54 AM
‘भारत ब्रांड’ योजना का दूसरा चरण 23 अक्टूबर से…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: केंद्र सरकर महंगाई से जूझ रहे आम नागरिकों को राहत देने के लिए जल्द ही ‘भारत ब्रांड’ योजना का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत सरकार सस्ते दामों पर चावल, दाल, और आटा जैसे रोजमर्रा की जरूरतों के सामान उपलब्ध कराएगी.

भारत ब्रांड के दूसरे चरण की शुरुआत 23 अक्टूबर से की जाएगी, जिसमें दो नई दालों को भी शामिल किया जाएगा. इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य मंत्री करेंगे. फिलहाल चार राज्यों में एनसीसीएफ वैन के जरिए सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन अगले 10 दिनों में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.

भारत ब्रांड के उत्पाद जैसे चावल, आटा, और दाल अब एनसीसीएफ, नाफेड और सेंट्रल स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे. यह योजना पिछले साल शुरू हुई थी, जो इस साल जून तक चली थी.

सरकार के अनुसार, 10 किलो आटे का पैकेट 300 रुपये में और 10 किलो चावल का पैकेट 340 रुपये में मिलेगा. चना दाल 70 रुपये प्रति किलो और मूंग दाल 93 रुपये प्रति किलो में उपलब्ध होगी. मसूर दाल की कीमत 89 रुपये प्रति किलो होगी. वहीं, बाजार में आटे और चावल की मौजूदा कीमतें इससे काफी ज्यादा हैं. उपभोक्ता मंत्रालय के अनुसार, आटे का औसत मूल्य 36.42 रुपये प्रति किलो है, जबकि चावल 43.62 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. मूंग और चना दाल की कीमतें भी 100 रुपये से ऊपर हैं, जो सरकार के इस पहल से सस्ती मिलेंगी.

यह कदम निश्चित रूप से आम जनता के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो खाद्य वस्तुओं की महंगाई से परेशान हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav