सिपाही ने पत्नी और दो बेटियों पर चलाई गोली, फिर खुद को भी मार लिया, मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 05 Oct 2023 01:23 PM
सिपाही ने पत्नी और दो बेटियों पर चलाई गोली, फिर खुद को भी मार लिया, मौत…
ऑडियो सुनें

कडप्पा: कडप्पा शहर में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद को भी मार लिया।

सिपाही ने पत्नी और दोनों बेटियों पर तमंचे से गोली चला दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरलु टू टाउन पुलिस स्टेशन में राइटर के पद पर कार्यरत थे। घटना शहर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के घर पर हुई।

पुलिस को संदेह है कि कांस्टेबल ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के के बीच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट मिला। उन्होंने लिखा कि वह निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी संपत्ति और नौकरी उनकी दूसरी पत्नी व दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे को दे दी जाए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकटेश्वरलू बुधवार रात 11 बजे तक पुलिस स्टेशन में थे। वह पुलिस स्‍टेशन से एक हथियार घर ले आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav