दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर 17 दिसंबर की सुनवाई करेगी शीर्ष कोर्ट

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 15 Dec 2025 02:11 PM
दिल्ली-एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण से जुड़ी याचिका पर 17 दिसंबर की सुनवाई करेगी शीर्ष कोर्ट
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लगातार खराब होते स्तर से जुड़ी याचिका पर सुनवाई के लिए 17 दिसंबर की तारीख तय की। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि वह प्रभावी आदेश जारी करेगा, जो लागू करने के योग्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर सुनवाई करेगा। गीतांजलि जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत उनकी हिरासत को सत्ता की ताकत का मनमाना इस्तेमाल बताया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की याचिका पर भी सुनवाई करेगा। यह याचिका वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा की ओर से उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले से जुड़ी है।

सुप्रीम कोर्ट ‘फालोदी हादसे के मामले’ से संबंधित स्वत: संज्ञान याचिका याचिका पर सुनवाई करेगा। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट उन व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश बनाने के लिए विशेषज्ञ पैनल बनाने के संबंध में याचिका पर भी सुनवाई करेगा, जो ऑटिज्म से प्रभावित हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital