रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज, एडवांस बुकिंग शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 01:49 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है. फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. दर्शक फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धांसू कलेक्शन करने वाली है. एनिमल की रिलीज से 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 1 लाख 11 हजार 317 टिकट बेच लिए हैं और 3.4 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनिमल पहले दिन 50 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो एनिमल रणबीर कपूर की के करियर की सबसे बड़ी ओपेनिंग साबित हो सकती है.

बता दें कि रणबीर कपूर इससे पहले श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई दिए थे. उनकी फिल्म ने 15.73 करोड़ रुपए की ओपेनिंग की थी. इससे पहले वे आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में दिखाई दिए थे जिसने पहले दिन 43 करोड़ का बिजनेस किया था.

रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा ओपेनिंग करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक ब्रह्मास्त्र के ही नाम है. एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में नजर आए हैं. वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी फिल्म का हिस्सा है. एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिससे लगता है कि फिल्म बाप-बेटे के रिश्ते की एक दिलचस्प कहानी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav