कर्तिनयाघाट में तीसरा तेंदुआ पकड़ में आया, एक हफ्ते में तेंदुओं ने चार ग्रामीणों पर किये हमले…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 04 Oct 2024 03:17 PM
कर्तिनयाघाट में तीसरा तेंदुआ पकड़ में आया, एक हफ्ते में तेंदुओं ने चार ग्रामीणों पर किये हमले…
ऑडियो सुनें

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कर्तिनयाघाट वन्यजीव अभयारण्य के ककरहा रेंज स्थित जंगल से सटे रामपुर बेझा गांव में एक वयस्क नर तेंदुए को वन विभाग ने ंिपजरे में कैद कर लिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कर्तिनयाघाट अभयारण्य से सटे रिहायशी इलाकों में बीती 26 सितंबर से तेंदुओं द्वारा इंसानों पर हमले के चार मामले सामने आए हैं। विभाग ने ंिपजरे लगाकर एक मादा तेंदुआ सहित कुल तीन तेंदुए पकड़े हैं जिनमें से तीसरा तेंदुआ बीती रात पकड़ा गया। इससे पहले धर्मपुर बैझा में 29 सितंबर की रात एक नर तेंदुआ को पकड़ा गया था, जबकि दो अक्टूबर की रात अयोध्यापुरवा में एक मादा तेंदुआ को ंिपजरे में कैद किया गया था।

कर्तिनयाघाट वन्यजीव अभयारण्य के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘कर्तिनयाघाट अभयारण्य के ककरहा स्थित रामपुर बैझा गांव में 29 सितंबर की दोपहर में कंधई (40) नामक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला था। हालांकि, वह तेंदुआ आदमखोर नहीं था और यह घटना दुर्घटनावश घटी थी।’’ बीती रात करीब डेढ़ बजे बकरी का शिकार करने पहुंचा तीसरा तेंदुआ भी ंिपजरे में फंस गया।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये वयस्क नर तेंदुए की अनुमानित उम्र करीब पांच से छह वर्ष आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि उसका स्वास्थ्य परीक्षण जारी है लेकिन प्रथम दृष्टया वह स्वस्थ व सक्रिय लग रहा है। प्रदेश के मुख्य वन्यजीव वार्डन (चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन) संजय श्रीवास्तव को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। उनका आदेश आने पर तेंदुए को घने जंगल अथवा किसी प्राणि उद्यान में छोड़ा जा सकता है।

डीएफओ ने कहा, ‘‘हमने पहले भी जंगल के नजदीक रहने वाले गांव वासियों से आग्रह किया था, एक बार फिर लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि तेंदुओं की प्रवृत्ति अपने भोजन की तलाश में जंगल से इधर-उधर भटकते रहने की होती है। इसलिए सावधान रहें, घर के भीतर रहें, अनावश्यक घर से बाहर ना निकलें, घर के बाहर खुले में न सोएं, शौच अथवा अन्य कार्यवश अकेले न जाकर समूह में निकलें।’’

गौरतलब है कि गत 26 सितंबर को धर्मापुर वन क्षेत्र में मधुसूदन (35) और सुजौली रेंज के अयोध्या पुरवा गांव में साहिबा (13) पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद 29 सितंबर की दोपहर कर्तिनयाघाट अभयारण्य के ही ककरहा स्थित एक गांव में कंधई (40) नामक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला था। सुजौली रेंज के अयोध्यापुर गांव निवासी रहमाना (63) को एक अक्टूबर की रात में तेंदुए ने हमला कर मामूली रूप से घायल कर दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav