
मुंबई. हॉलीवुड अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म ‘थोर : लव एंड थंडर’ सात जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में प्रर्दिशत देगी. मीडिया कंपनी मार्वेल इंडिया ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये यह जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक यह फिल्म अब आठ जुलाई के बजाय सात जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में प्रर्दिशत की जाएगी.
मार्वेल इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, “शानदार ‘थॉर्सडे’ के लिए तैयार हो जाइए! मार्वेल स्टूडियोज की फिल्म ‘थोर : लव एंड थंडर’ एक दिन पहले सात जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी.” ‘थोर : लव एंड थंडर’ का निर्देशन फिल्मकार तायका वेट्टी, ने किया है, जिन्होंने 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “थोर: रग्नारोक” का निर्देशन किया था.
फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ एक सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगे जबकि आॅस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री नताली पोर्टमैन अहम भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्माण केविन फीगे के नेतृत्व वाले मार्वेल स्टूडियोज ने किया है. यह फिल्म भारत में अंग्रेजी, ंिहदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.



