सब्जी ले जा रहे ट्रक के पलटने से तीन की मौत, सात घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 May 2024 01:34 PM
सब्जी ले जा रहे ट्रक के पलटने से तीन की मौत, सात घायल…
ऑडियो सुनें

सूरत: गुजरात के सूरत जिले में शुक्रवार तड़के सब्जी से लदे ट्रक के पलट जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर बारदोली के किकवाड गांव के समीप दुर्घटना हुई।

बारदोली पुलिस के निरीक्षक डी.आर. वसावा ने बताया कि ट्रक सब्जियों को लेकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नासिक जिले के सताना शहर से सूरत शहर की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा, ”ट्रक चालक सुरेश पवार तेज गति से ट्रक चला रहा था क्योंकि वह सुबह होने से पहले सूरत पहुंचना चाहता था ताकि उसे सब्जियों के अच्छे दाम मिल सकें। इसी के चलते ट्रक सड़क से उतर गया और किकवाड के पास पलट गया।

ट्रक में सवार दस मजदूरों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और सात घायल हो गये।” उन्होंने बताया कि मृतक ंिपटू पवार (40), भावसा माली (40) और सोनू पाटिल (35) नासिक जिले के सताना तालुका के निवासी थे।

अधिकारी ने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। चालक को मामूली चोट आई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav