बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 03 May 2022 12:34 PM
बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
ऑडियो सुनें

बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस का कोतवाली थाना क्षेत्र के मनौरी ओवरब्रिज पर रुधौली की ओर से शादी समारोह से आ रहे बाइक सवारों की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों की पहचान नीरज (20), अनिल (19) और संदीप (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी, जिले के कलवारी इलाके के रहने वाले हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav