पाकिस्तान में पोलियो के तीन नये मामले सामने आये

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 25 Nov 2024 03:37 PM
पाकिस्तान में पोलियो के तीन नये मामले सामने आये
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान एवं खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों से पोलियो वायरस के तीन नये मामले सामने आए हैं, जिससे इस साल सामने आये संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढक़र 55 हो गई है। सोमवार को मीडिया की एक खबर से यह जानकारी मिली।

‘डॉन’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में पोलियो उन्मूलन के लिए क्षेत्रीय संदर्भ प्रयोगशाला ने पोलियो वायरस टाइप 1 (डब्ल्यूपीवी1) के तीन मामलों की पुष्टि की है। संक्रमित पाये गए बच्चों में आठ और 20 महीने की दो लड़कियां एवं पांच महीने का एक लड़का शामिल है।

प्रयोगशाला के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि नये मामले डेरा इस्माइल खान, झोब और जाफराबाद जिलों से सामने आए हैं। तीनों जिलों में इस साल पोलियो वायरस के मामले पहले ही सामने आ चुके हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 IAS शीला दाहिमा का गाया सांग वायरल हुआ, आया दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड छोड़छाड़ के..सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, सुनिए आप भी !
  2. 2 प्रभारी मंत्री केदार कश्यप का ऐलान, रायपुर जिला में बनेगा सेवा पार्क, नागरिक कर सकेंगे जरूरतमंदों के लिए दान, बिरसा मुंडा को भी याद किया
  3. 3 आईजी अजय यादव का मोहला-मानपुर दौरा, कानून व्यवस्था में कसावट लाने के निर्देश, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं, जिमनेजियम की शुरूआत
  4. 4 मर्डर मिस्ट्री : एयर होस्टेस की हत्या का राज खुला, पति के अफेयर से नाराज पत्नी ने दी थी 13 लाख की सुपारी, अपनी कार के GPS से कातिलों को ट्रैक करवाई एयर होस्टेस की लोकेशन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital