अटलांटा. अमेरिका के अटलांटा शहर में शनिवार शाम को गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. अटलांटा पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारियों ने शनिवार को शहर के बकहेड जिले में पीचट्री रोड एनई पर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गयी.
पुलिस ने बताया कि 20 साल के तीन पीड़ितों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और चौथे को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि जांचकर्ताओं ने गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का दौरा किया और जांच अभी भी जारी है. उन्होंने कहा कि गोलीबारी 3005 बकहेड अपार्टमेंट में मादक पदार्थ से जुड़ी गतिविधि के कारण हुआ. ‘डब्ल्यूएएनएफ-टीवी’ की खबर के मुताबिक मेजर पीटर मालेकी ने बताया ह्लयह घर में घुसकर हमले का मामला नहीं है.हमारा मानना है कि यह किसी प्रकार के मादक पदार्थ के लेनदेन से जुड़ा मामला था जो अपार्टमेंट के अंदर हो रहा था.”