कोरबा: सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाली थानाक्षेत्र अंतर्गत डूमरकछार गांव के करीब हुई सड़क दुर्घटना में राजेश मरकाम (20), बालकृष्ण (30) और कमलेश टेकाम (18) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि तीनों युवक बीती रात करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर डूमरकछार गांव की ओर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि डूमरकछार से दीपका जाने मार्ग पर डूमरकछार चौक से कुछ दूरी पर उनका वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में राजेश और बालकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और घायल के साथ ही दोनों शव अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया कि कमलेश ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों युवक नशे में थे. पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज करके लिया है और इसकी जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button