सकारात्मक सोच के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी टीएमसी : अभिषेक बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 07:59 PM
सकारात्मक सोच के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी टीएमसी : अभिषेक बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. नयी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) गठबंधन की अहम बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ बैठक में शामिल होंगे. डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को बैठक में शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की ओर से निमंत्रण मिला है.

अभिषेक बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”पहले हमें बैठक करने दीजिये. लौटने के बाद मैं बैठक का विवरण आपके (मीडिया) साथ साझा करूंगा. मैं सकारात्मक सोच के साथ बैठक में हिस्सा लेने को उत्साहित हूं.” सरकार बनाने की रणनीति पर फैसला करने के लिए बुधवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की बैठक होगी.

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”जनता के फैसले ने साबित कर दिया है कि राजग की स्थिति कमजोर है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है.” उन्होंने कहा कि एक महीने पहले तक भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में जाकर लोगों से कह रहे थे कि पार्टी को 30 लोकसभा सीटें दीजिए और इससे तृणमूल कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी. उन्होंने कहा, ”अब विडंबना देखिए. मैं भाजपा नेताओं से कहूंगा कि वे इस तरह की और भविष्यवाणियां करें. भाजपा ने भविष्यवाणी की थी कि उसे 30 सीटें मिलेंगी और हमें 29 सीटें मिलीं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu