डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की अपील

डोंगरगढ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालकों से यातायात पुलिस दुर्ग ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की अपील

किसी भी प्रकार के पुलिस सहायता हेतु हेल्पलाईन नंबर 9479192099 पर संपर्क करे!

दुर्ग: जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा माॅं बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों एवं वाहन चालकों के सुरक्षित आवागमन के लिए दिये गये निर्देश पर सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात) एवं श्री सतीष ठाकुर, श्री सदानंद विंध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक( यातायात) के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कोरिडोर बनाकर रूट निर्धारित किये गये हैं।

जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किये गये हैं, जो लगातार 24 घण्टे 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक पेट्रोलिंग करेगें। जो लाउड-स्पीकर के माध्यम से पदयात्रियों को बाएं चलने के निर्देश देते रहेगें और इस मार्ग में किसी प्रकार का अवरूद्ध उत्पन्न नहीं होने देगें। इसी प्रकार पदयात्रियों की सहायता के लिए अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाये गये हैं।

पदयात्रियो के लिए बनाये गये रूट चार्टः- कुम्हारी टोल प्लाजा – सिरसा गेट चौक – डबरापारा तिराहा – खुर्सीपार तिराहा – पावर हाउस अण्डर ब्रिज – मुर्गा चौक – सेन्ट्रल एवेन्यु होते हुए सेक्टर 09 चौक – ठगडा़ बांध ओवर ब्रिज – जेल तिराह – गौरव पथ – गाँधी पुतला – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बाईपास – राजनांदगांव से होकर डोंगरगढ़ जायेगें।*

-:दर्शन के लिए जाने वाले पदयात्रियों से अपील:-

➡️ पदयात्री अपने बैग में रेडियम स्टीकर लगाकर चले एवं रफ्लेक्टिव कपडे पहने डार्क कलर का कपडा ना पहनें ताकि वाहन चालक को आप आसानी से दिखाई दे सकें।

➡️ सड़क के एकदम किनारे बांये ओर चलें।वाहन चलने वाले सड़क पर ना चलें, ताकि दुर्घटना से बच सकें।

➡️ देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।

➡️ प्रशासन द्वारा निर्धारित पदयात्रा मार्ग पर ही चलें।

➡️ पदयात्रा के दौरान सड़क पर विश्राम ना करें। अन्यथा एक गंभीर दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं।

➡️ पदयात्रा मार्ग पर बांये ओर वाहन चल रहे होगें अतः सचेत एवं चौकन्ना होकर पदयात्रा करें।

➡️ हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करें।

➡️ बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

-:दर्शन के लिए वाहन से जाने वाले वाहन चालकों से अपील:-

➡️ देर रात यात्रा करने के बचें।

➡️ अधूरे नींद (अनिंद्रता) में वाहन ना चलायें।

➡️ वाहन में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठायें।

➡️ शराब एवं किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलायें।

➡️ सड़क पर वाहन पार्क ना करें।

➡️ कुम्हारी से डोंगरगढ़ तक वाहनों का रूट निर्धारित किया गया है अतः निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।

➡️ रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलायें।

➡️ पदयात्री थके होने के कारण कई बार असुरक्षित हो जाते है अतः आप सतर्कतापूर्वक वाहन चलायें और दुर्घटना से बचें।

➡️ माल वाहन में सवारी न बैठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button