तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी अरनमनई 4 का जारी हुआ ट्रेलर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Apr 2024 02:14 PM
तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी अरनमनई 4 का जारी हुआ ट्रेलर…
ऑडियो सुनें

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जबसे इसकी घोषणा हुई है ये हॉरर कॉमेडी फिल्म चर्चा में बनी हुई है. वहीं अब फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

अरनमनई 4 आने वाली 26 अप्रैल को रिलीज होगीफिल्म का ट्रेलर काफा शानदार है, जिसे दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. ट्रेलर में तमन्ना भाटिया का दमदार रोल में नदर आ रही हैं. बता दें कि अरनमनई 4 को सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है और अवनि सिनेमैक्स के बैनर तले खुशबू सुंदर ने इसे प्रोड्यूस किया है.

फिल्म में सुंदर, राशि खन्ना, संतोष प्रताप और कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं. वहीं अरनमनई 4 के अलावा, तमन्ना के पास और भी फिल्में पाइपलाइन में हैं. एक्ट्रेस बहुत जल्द जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा में नजर आने वाली हैं.

हाल ही में इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का टीजर सामने आया था जिसमें जॉन अब्राहम फूल ऑन एक्शन मोड में दिखाई दिए. बता दें कि ये फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा तमन्ना तेलुगु में ओडेला2 में भी दिखाई देंगी. इन दिनों वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं.

फिल्म में तमन्ना के अलावा हेबा पटेल और वशिष्ठ एन. सिम्हा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. बता दें ओडेला 2 का निर्देशन अशोक तेजा कर रहे हैं. इसका पहला पार्ट सुपरहिट साबित हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav