तिरंगा राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता और अखण्डता का प्रतीक: मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को सुबह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा मैराथन को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता और अखण्डता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, एकता तथा अखण्डता का प्रतीक है तथा इस तिरंगा मैराथन के माध्यम से हम सभी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में देश के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐसी अभिनव पहल है, जो देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की भावना जाग्रत करती है।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत घर में ध्वज फहराना ना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का अहसास करवाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी नागरिकों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने मंगलवार की सुबह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा मैराथन को अल्बर्ट हॉल से रवाना किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुब्बारे छोड़कर ‘हर घर में तिरंगा’ फहराने का संदेश दिया। शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्­या में धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button