एण्डटीवी के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा समर रिफ्रेशमेंट्स

मुंबई: गर्मी का मौसम खुद को ठंडा रखने, हाइड्रेटेड रहने और ऐसे ताज़गी भरे पेय पदार्थों का आनंद लेने का सही समय है, जो तेज़ गर्मी में भी ऊर्जा बनाए रखें। जैसे स्किनकेयर ज़रूरी है, वैसे ही आप क्या पीते हैं, यह भी आपके शरीर और मूड पर बड़ा असर डालता है। अपने पसंदीदा समर ड्रिंक्स और हाइड्रेशन हैबिट्स शेयर करते हुए एण्डटीवी के कलाकार बता रहे हैं कि वे इस मौसम में खुद को कैसे ठंडा और एनर्जेटिक रखते हैं। इसमें शामिल हैं प्रियंवदा कांत (लतिका, घरवाली पेडवाली) और विदिशा श्रीवास्तव (अनिता भाभी, भाभीजी घर पर हैं 2.0)।

प्रियंवदा कांत, जो घरवाली पेडवाली में लतिका का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “मेरे लिए गर्मी का मतलब है नैचुरली हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहना। मैं अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करती हूँ, उसके बाद ताज़ा नारियल पानी लेती हूँ, जो मुझे तुरंत फ्रेश महसूस कराता है।

शूट के दौरान मैं हमेशा नींबू पानी या छाछ जैसे घर के बने पेय साथ रखती हूँ, जो ठंडक देने के साथ-साथ पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। मुझे तरबूज और खरबूजा जैसे मौसमी फल भी बहुत पसंद हैं, जो हल्के और रसदार होते हैं। शाम को मैं फ्रूट स्मूदी या ठंडा आम पन्ना पीना पसंद करती हूँ, जो मुझे तरोताज़ा कर देता है। मैं कोल्ड ड्रिंक्स से बचती हूँ और नेचुरल विकल्पों को चुनती हूँ, जो शरीर को अंदर से संतुलित और हाइड्रेटेड रखते हैं।“

विदिशा श्रीवास्तव, जो भाभीजी घर पर हैं 2.0 में अनिता भाभी के किरदार में नजर आती हैं, ने कहा, “गर्मी में ड्रिंक्स को लेकर मैं सिंपल और रिफ्रेशिंग चीजें चुनती हूँ। मैं दिनभर खूब पानी पीती हूँ और उसमें पुदीना या खीरा डालकर उसे और ताज़गी भरा बनाती हूँ। मेरा एक पसंदीदा ड्रिंक ठंडा गुलाब शरबत है, जो शरीर को ठंडक देता है। मुझे लस्सी और जलजीरा जैसे पारंपरिक पेय भी बहुत पसंद हैं, खासकर लंबे शूट के बाद। ताज़े जूस, जैसे संतरा और अनार भी मेरी डाइट का हिस्सा हैं, जो मेरी एनर्जी बनाए रखते हैं। मेरा मानना है कि खुद को हल्का और नैचुरल रखना ही सबसे अच्छा है।“

एण्डटीवी पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 10:00 बजे देखें घरवाली पेडवाली और 10:30 बजे भाभीजी घर पर हैं 2.0। सभी एपिसोड्स कभी-भी हिंदी ज़ी5 पर स्ट्रीम करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button