टीवी अभिनेत्री डॉली सोही का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Mar 2024 07:31 PM
टीवी अभिनेत्री डॉली सोही का निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. टेलीविजन शो ‘झनक’ और ‘भाभी’ में अपने अभिनय का जलवा बिखरने वाली अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह र्सिवकल कैंसर से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 47 वर्ष की थीं. सोही के भाई मनप्रीत ने यह जानकारी दी. अभिनेत्री को छह माह पूर्व ही र्सिवकल कैंसर होने का पता चला था और वह तब से इसका इलाज करा रही थीं.

सोही के भाई मनप्रीत ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,” वह नहीं रहीं. अपोलो अस्पताल में तड़के लगभग चार बजे उनका निधन हो गया. उन्हें र्सिवकल कैंसर था जो उनके फेफड़ों तक फैल गया था. उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था.” एक रात पहले ही बृहस्पतिवार को डॉली सोही की बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया के कारण निधन हो गया था. वह भी अभिनेत्री थीं.

टीवी धारावाहिक ‘बदतमीज दिल’ से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अमनदीप लगभग 40 वर्ष की थीं. मनप्रीत ने कहा, ”बृहस्पतिवार को अमनदीप का पीलिया के कारण डीवाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया था.” डॉली सोही ने ‘कुसुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘परिणीति’ जैसे धारावाहिकों में काम किया था. दोनों का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.
अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में डॉली ने अपने प्रशंसकों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी.

पिछले महीने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अमनदीप ने र्सिवकल कैंसर के कारण अपनी मौत की झूठी कहानी पेश करने के लिए मॉडल पूनम पांडे की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था, ”आपके इस झूठ से मुझे और मेरे परिवार को बहुत दुख हुआ है क्योंकि हमारी बहन डॉली इस बीमारी से जूझ रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu