जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के दो मददगार गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 12:43 PM
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के दो मददगार गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर जिले के गंदबल-हाजिन रोड पर तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी के दौरान आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, दो ग्रेनेड, एक एके राइफल मैगजीन और कुछ गोला-बारूद बरामद किया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital