यूक्रेन की पश्चिमी सीमा के पास दो विस्फोट

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 26 Apr 2022 03:45 PM
यूक्रेन की पश्चिमी सीमा के पास दो विस्फोट
ऑडियो सुनें

बुकारेस्ट. ट्रांसनिस्ट्रिया में माल्डोवन अलगाववादी क्षेत्र की पुलिस ने कहा कि मंगलवार को यूक्रेन की सीमा से सटे एक रेडियो केंद्र में दो विस्फोट हुए। क्षेत्र के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार घटना यूक्रेन की सीमा से पश्चिम की ओर करीब 12 किलोमीटर दूर मैयक कस्बे में घटी।

एक दिन पहले ही क्षेत्र की राजधानी तिरास्पोल में राज्य सुरक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने के लिए रॉकेट से ग्रेनेड हमले करके अनेक विस्फोट किये जाने की बात सामने आई। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटों में कोई घायल नहीं हुआ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav