सरायपाली. ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर चावल की बोरियों के बीच छिपाकर गांजे की तस्करी कर रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
महासमुंद के सरायपाली में पुलिस ने कंटेनर से 120.960 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गांजे की कीमत करीब 60 लाख 48 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान 2 नवंबर को सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कंटेनर क्रमांक डब्ल्यूबी 19 एल 3059 में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है.
सूचना मिलते ही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस की संयुक्त टीम खम्हारपाली आरटीओ बैरियर के पास पहुंची और कंटेनर का इंतजार करने लगी. कुछ देर बाद संदिग्ध कंटेनर वहां पहुंचा, जिसे रोककर तलाशी ली गई. वाहन में सवार दो युवकों ने अपनी पहचान अमनदीप (27), निवासी लोहन्दा, सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) और लल्लू यादव (24), निवासी हटिया रामनाथ, थाना सुजानगंज, जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश) के रूप में बताई. पुलिस मामले की जांच कर रही है।