शेयर बाजार कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शेयर बाजार कारोबार में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरोह के सगरना समेत दो लोगों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ (नोएडा इकाई) के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर रविवार को टीम ने गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-पांच में मोहन मिंिकन्स सोसाइटी के एक फ्लैट में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बागपत जिले के निवासी विनोद कुमार धामा और रंिवद्र उर्फ नवाब के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर ठगी को अंजाम देते थे और विनोद गिरोह का सरगना है। उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया, ‘‘ये लोग 10 से 15 फीसदी प्रतिमाह ब्याज देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी कर चुके हैं।

इन्होंने पूर्व में नोएडा के सेक्टर-63 में कंपनी खोलकर घटना को अंजाम दिया था, लेकिन रातों-रात कंपनी बंद करके भाग गए थे।’’ मिश्रा ने कहा, ‘‘दोनों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और हैदराबाद के 500 से अधिक लोगों से 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करनी की बात कबूल की है।’’ उन्होंने बताया कि इनके पास से छह मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button