अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Oct 2023 01:12 PM
अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना दादरी पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बीती रात को गश्त कर रहे उप निरीक्षक आशीष यादव ने एक सूचना के आधार पर शाहपुर पुलिया के पास से आशीष गर्ग नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि गर्ग का शाहपुर पुलिया के पास एक अवैध गोदाम है जिसमें उसने अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किया हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोदाम से पटाखे के 140 पैकेट बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेचने के आरोप में संदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 496 पैकेट पटाखे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से बरामद पटाखों की कीमत लाखों रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav