झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 10:33 PM
झारखंड के चतरा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत
ऑडियो सुनें

चतरा. झारखंड के चतरा जिले में बुधवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये जबकि एक अन्य घायल हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर सदर और बशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्रों के बीच बैरियो के जंगल में हुई.

पुलिस महानिरीक्षक(अभियान) अमोल वी होमाकर ने बताया कि इस घटना में दो सुरक्षार्किमयों को अपनी जान गंवानी पड़ी. उन्होंने बताया कि मृतक जवानों की पहचान सिकंदर सिंह और सुकन राम के तौर पर की गयी है, और दोनों क्रमश: बिहार के गया और झारखंड के पलामू जिले के रहने वाले थे .

चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप सुमन ने बताया, ”मुठभेड़ में घायल जवान आकाश सिंह को उपचार के लिये हवाई मार्ग से रांची भेजा गया है . सिंह को गोली लगी है .” सुमन ने बताया कि सुरक्षाकर्मी एक अभियान के बाद वापस लौट रहे थे तभी उन पर तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी(टीएसपीसी) के उग्रवादियों ने उन पर हमला किया .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu