उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 07:12 PM
उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित
ऑडियो सुनें

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया. समान नागरिक संहिता विधेयक, उत्तराखंड 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सदन के पटल पर रखा था. इस विधेयक को पारित कराने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था.

इससे पहले, विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस तथा बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सहित विपक्षी दलों के सदस्यों ने विधेयक के कुछ प्रावधानों पर आपत्ति व्यक्त करते हुए उसे सदन की प्रवर समिति को सौंपने की मांग की थी. बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने इस मुद्दे पर सदन में एक प्रस्ताव भी पेश किया था. हालांकि, यह प्रस्ताव सदन में ध्वनिमत से खारिज हो गया. विधेयक पर चर्चा के आखिर में मुख्यमंत्री ने इस विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए सभी सदस्यों से इस मिलकर इसे पारित कराने का अनुरोध किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu