एशियाई चैम्पियनशिप में उदित को रजत, अभिमन्यु और विकी को कांस्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 09:58 PM
एशियाई चैम्पियनशिप में उदित को रजत, अभिमन्यु और विकी को कांस्य
ऑडियो सुनें

बिश्केक. भारत के उदीयमान पहलवान उदित को पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा के फाइनल में जापान के केंटो युमिया के हाथों 4 . 5 से पराजय के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा . अभिमन्यु ने 70 किलो फ्रीस्टाइल में उजबेकिस्तान के बेजिजोन कुल्दाशेव को 6 . 5 से हराकर कांस्य पदक जीता जबकि विकी ने 97 किलो में किर्गस्तिान के आंद्रेइ रोमानोविच अरोनोव को 10 . 1 से मात दी .

ट्रायल में बजरंग पूनिया को हराने वाले रोहित कुमार 65 किलो में जापान के मासानोसुके ओनो से 3 . 5 से हार गए .
मौजूदा अंडर-20 एशियाई चैम्पियन उदित ने सुनिश्चित किया कि देश का इस वर्ग में रिकॉर्ड अच्छा रहे जिसमें रवि दहिया और अमन सेहरावत जैसे पहलवान पिछले कुछ वर्षों में बेहतर करते रहे हैं.

भारत ने 57 किग्रा वर्ग में लगातार चार एशियाई खिताब जीते हैं जिसमें ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि ने 2020, 2021 और 2022 में तथा अमन ने 2023 में स्वर्ण पदक अपने नाम किये. यह सीनियर स्तर पर उदित का दूसरा पदक होगा. उन्होंने 2022 में ट्यूनीशिया में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता था.

उदित के लिए पहले दौर का यह मुश्किल मुकाबला रहा जिसमें उन्होंने ईरान के प्रतिद्वंद्वी इब्राहिम माहदी खरी को 10-8 से शिकस्त दी. इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रबल दावेदार अल्माज समानबेकोव को 6-4 से हराने के बाद सेमीफाइनल में कोरिया के कुम हयोक किम पर 4-3 से जीत हासिल की. परविंदर सिंह एकमात्र भारतीय पहलवान थे जो गुरूवार को पदक दौर में नहीं पहुंच सके. वह 79 किग्रा स्पर्धा में क्वालीफिकेशन में जापान के रियुनोसुके कामिया से 0-3 से हारकर बाहर हो गये.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu