यूक्रेन ने रूस पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन, रूसी मिसाइल हमलों में 17 यूक्रेनी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 20 Oct 2024 07:42 PM
यूक्रेन ने रूस पर दागे 100 से ज्यादा ड्रोन, रूसी मिसाइल हमलों में 17 यूक्रेनी घायल
ऑडियो सुनें

कीव. रूस की वायु रक्षा प्रणालियों ने रविवार को देश के पश्चिमी क्षेत्र में 100 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया. रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दूसरी ओर यूक्रेन के क्रीवी रिह शहर में एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले में 17 लोग घायल गए. रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बीती रात रूस के सात क्षेत्रों की ओर भेजे गए 110 ड्रोन को मार गिराया गया. मंत्रालय ने कहा कि अधिकतर ड्रोन ने रूस के सीमा क्षेत्र कुर्क्स को निशाना बनाया, जहां 43 ड्रोन मार गिराए जाने की सूचना मिली है.

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो फुटेज में निजनी नोवगोरोड क्षेत्र के डेजरजिन्स्क शहर के ऊपर वायु रक्षा बल ड्रोनों के तबाह करते हुए दिख रहे हैं. स्थानीय गवर्नर ग्लेब निकितिन ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि डेजरजिन्स्क औद्योगिक क्षेत्र पर ड्रोन हमले को विफल करते हुए चार लड़ाके घायल हो गए. हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं दी.

इस बीच अधिकारियों ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के क्रीवी रिह शहर पर दो रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों के हमले में 17 लोग घायल हो गए. स्थानीय प्रशासन के प्रमुख एलेक्जेंडर विलकुल ने कहा कि शनिवार शाम हुए हमले में मकानों और औद्योगिक परिसरों को भी नुकसान हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu