उप्र: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दंपति की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 30 May 2022 12:14 PM
ऑडियो सुनें

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उसमें सवार दंपति की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल ंिसह ने बताया कि इटावा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बकेबर क्षेत्र में 29-30 मई की दरमियानी रात को कानपुर से इटावा आ रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

ंिसह के मुताबिक, हादसे में कार में सवार कानपुर के तिलक नगर निवासी शिवपाल (57) और उनकी 48 वर्षीय पत्नी सुषमा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav