अमेरिका ने रूस का मुकाबला करने के वास्ते हजारों ईरानी बंदूक, रॉकेट लॉन्चर और युद्ध सामग्री यूक्रेन भेजीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 08:28 PM
अमेरिका ने रूस का मुकाबला करने के वास्ते हजारों ईरानी बंदूक, रॉकेट लॉन्चर और युद्ध सामग्री यूक्रेन भेजीं
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. रूस से बचाव के लिए अमेरिका ने ईरान से जब्त की गयीं 5,000 से अधिक एके-47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद यूक्रेन भेजा है. अमेरिकी सेंट्रल कमान ने यह घोषणा की. यूक्रेन को रूस के खिलाफ संघर्ष के दौरान युद्ध के मैदान में हथियारों और युद्ध सामग्री की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है. बहु-विभाजित कांग्रेस (अमेरिकी संसद) द्वारा जब तक अधिक धन की मंजूरी नहीं मिल जाती, अमेरिका तब तक अपने भंडार से और उपकरण भेजने में असमर्थ है.

सेंट्रल कमान ने कहा कि चार अप्रैल, 2024 को अमेरिकी सरकार ने यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 5,000 से अधिक एके-47 राइफल, मशीन गन, स्नाइपर राइफल, आरपीजी-7 और 7.62 मिमी के 5,00,000 से अधिक गोले भेजे. इसमें कहा गया है कि यूक्रेन को हस्तांतरित की गई सामग्री एक यूक्रेनी ब्रिगेड – लगभग 4,000 र्किमयों – को छोटे हथियारों (राइफलों) से सुसज्जित करने के लिए पर्याप्त है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu