बर्लिन में वाहन ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, कई व्यक्ति घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 06:37 PM
बर्लिन में वाहन ने पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, कई व्यक्ति घायल
ऑडियो सुनें

र्बिलन. जर्मनी की राजधानी र्बिलन में बुधवार को एक वाहन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी जिसमें कई व्यक्तियों के घायल होने की सूचना है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

र्बिलन पुलिस के प्रवक्ता मार्टिन डैम्स ने कहा कि यह घटना र्बिलन के पश्चिमी हिस्से में कुर्फुएरस्टेंडम मार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि संदिग्ध वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

डैम्स ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या वाहन चालक ने वाहन जानबूझकर भीड़ से टकरा दिया।
उन्होंने सार्वजनिक प्रसारक आरबीबी की इस खबर की तत्काल पुष्टि नहीं की कि इस घटना में कम से कम 10 व्यक्ति घायल हुए हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav