VIDEO अभिनेत्री आलिया भट्ट रामायण के प्रीमियर पर पहुंची, ड्रेस और चाकलेटी अदा से प्रशंसकों का दिल जीता

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 04 Nov 2026 05:52 PM
VIDEO अभिनेत्री आलिया भट्ट रामायण के प्रीमियर पर पहुंची, ड्रेस और चाकलेटी अदा से प्रशंसकों का दिल जीता
ऑडियो सुनें

कल 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ‘रामायण: पार्ट 1’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें फिल्म की कास्ट और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। आलिया भट्ट और नीतू कपूर से लेकर सनी देओल और विवेक ओबेरॉय तक, इस स्क्रीनिंग में कई सितारे नजर आए। अब ‘रामायण’ मुंबई स्क्रीनिंग की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रकुल प्रीत सिंह अपने पति जैकी भगनानी के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। फिल्म में एक्ट्रेस ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभा रही हैं। इस दौरान उन्हें पैपराजी से अपने किरदार का नाम सही तरीके से बोलने के लिए कहते हुए देखा गया।

रणबीर कपूर ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में मैरून कुर्ते और जींस पहनकर पहुंचे। नितेश तिवारी की इस मोस्ट अवेडेट फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर सितारों से सजी इस शाम में एकदम सिंपल और शानदार लुक में नजर आए।

देखिए आलिया का लुक..

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group