कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिग्विजय सिंह को एक कांग्रेसी ने ओम नमः शिवाय लिखा हुआ फटका पहनाया तो दिग्गी ने उसे फटकारते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का क्या लेना देना है इससे, और उतार कर साइड में थमा दिया।
इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता ने भी करारा जवाब दिया। उसने कहा कि लेना—देना है। हमारा विश्वास है इन पर। और आपका जिससे लेना—देना है, हमारा उससे है ही नहीं। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने ठहाका लगाकर कार्यकर्ता को गले लगा लिया।
इस वीडियो के बाद कांग्रेस हिन्दुत्व के मुददे पर घिर गई है और आलोचनात्मक टिप्पणियां की जा रही है।
भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा ने इस मुददे को लपक लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि चुनावी हिन्दू कांग्रेस पार्टी का चेहरा हुआ उजागर! एक तरफ राहुल गांधी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने के लिए ‘शिव की बारात’ का उल्लेख करते हैं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस और भगवान शिव का कोई लेना-देना नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दायर कर प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्न करने वाली कांग्रेस भगवान शिव का सम्मान भला कैसे कर सकती है?
देखिए वीडियो :