राज्यपाल के दौरे के दौरान अपने स्थान पर बेटे को ड्यूटी पर भेजने पर चौकीदार निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 09:25 PM
राज्यपाल के दौरे के दौरान अपने स्थान पर बेटे को ड्यूटी पर भेजने पर चौकीदार निलंबित
ऑडियो सुनें

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में राज्यपाल के दौरे के दौरान अपने स्थान पर बेटे को ड्यूटी पर भेजने के आरोप में एक चौकीदार को निलंबित किया गया है. राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी में थे.

चौकीदार को शहर के गांधी मैदान में ड्यूटी सौंपी गई थी, लेकिन उनका पुत्र उनकी जगह पर पहुंच गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) कांतेश मिश्रा ने कहा, “हमें इस चूक के बारे में तब पता चला, जब चौकीदार के बेटे ने अपने पिता की वर्दी में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं.” एसपी ने कहा कि चौकीदार जिले के घोड़ासहन पंचायत में तैनात था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu