प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध से किसानों को नुकसान नहीं हो, इसका रास्ता खोजेंगे : मुख्यमंत्री शिंदे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 10:22 PM
प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध से किसानों को नुकसान नहीं हो, इसका रास्ता खोजेंगे : मुख्यमंत्री शिंदे
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के कारण किसानों को नुकसान न हो, इसके लिए उनकी सरकार कोई रास्ता निकालेगी. मुख्यमंत्री ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन से पहले नागपुर में विधानभवन परिसर स्थित उनकी पार्टी के कार्यालय का दौरा किया. केंद्र सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए 31 मार्च, 2024 तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है.

इस मुद्दे पर शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि राज्य सरकार हमेशा राज्य के किसानों के साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्याज के मुद्दे पर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से टेलीफोन पर बातचीत की है. शिंदे ने कहा, ह्लहम कोई रास्ता निकालेंगे ताकि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध के कारण किसानों और ग्राहकों को नुकसान न हो.ह्व इथेनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस और चीनी के घोल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि इस मामले पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिलेंगे.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के शुरू होने के चार दिन बाद इसमें भाग लेने के लिए आने के बारे में एक सवाल पर शिंदे ने कहा कि इससे किसानों के मुद्दों के प्रति उनकी गंभीरता का पता चलता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu