शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 96 और निफ्टी 14 अंक टूटा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 10:36 AM
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 96 और निफ्टी 14 अंक टूटा…
ऑडियो सुनें

मुंबई: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 96.41 अंक टूटकर 79,552.51 अंक पर खुला है। वहीं, एनएसई निफ्टी 14.05 अंकों की कमजोरी के साथ 24,332.95 अंक पर कारोबार कर रहा है।

अगर शेयरों पर नजर डालें तो सेंसेक्स में शामिल में एक्सिस बैंक, ICICIBANK, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा, टीसीएस आदि में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति के खिलाफ विदेशी कोष में अघोषित निवेश को लेकर रिपोर्ट आने से सोमवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। गिरावट के साथ खुलने के बाद बंद होने तक बाजार काफी हद तक नुकसान से उबरने में सफल रहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav