पाकिस्तान पर जीत से एक पीढ़ी को क्रिकेट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: ट्रॉट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 08:24 PM
पाकिस्तान पर जीत से एक पीढ़ी को क्रिकेट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी: ट्रॉट
ऑडियो सुनें

चेन्नई. अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट का मानना ??है कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत अफगानिस्तान की अगली पीढ़ी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित करेगी. गत चैंपियन इंग्लैंड को हराने के बाद अफगानिस्तान की टीम एकदिवसीय मैचों में पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने में सफल रही.

ट्रॉट ने सोमवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ” इंग्लैंड को हराने के बाद मुझे लगता है कि यह एक बार फिर देश के लिए टीम अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.” उन्होंने कहा, ”यह खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को क्रिकेट का बल्ला और गेंद उठाने, अपनी क्षेत्ररक्षक और अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए प्रेरित करेगा.” अफगानिस्तान हाल ही में कई बार पाकिस्तान को हराने के करीब पहुंचा था लेकिन इस मैच से पहले टीम सफलता से दूर रह गयी थी.”

ट्रॉट ने कहा, ” उनके खिलाड़ियों में इस मुकाबले को लेकर जुनून और प्रतिद्वंद्विता की कमी नहीं थी. मुझे खुशी है कि आज हम फिर सफलता हासिल कर सके. अब हमारे पास वह आत्मविश्वास होगा कि हम आगे बढ़ सकते हैं और अपने खेल पर भरोसा कर सकते हैं. हम आगे आने वाले मैच के लिए बहुत आश्वस्त हो सकते हैं.”

इंग्लैंड के 42 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने हालांकि टीम की पाकिस्तान और इंग्लैंड पर जीत को उलटफेर मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ” इमानदारी से कहूं तो यह बात मुझे निराश करती है.. मुझे लगता है कि यह खिलाड़ियों के लिए अपमानजनक है. आप दूसरी टीम के मुकाबले हमें कमजोर कह सकते है लेकिन इस तरह की जीत कोई उलटफेर नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu