छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो जनवरी से

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 01 Jan 2023 10:56 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो जनवरी से शुरू होगा. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. एक और दो दिसंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसे एक जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद ही शीतकालीन सत्र का विस्तार करने का फैसला किया गया है.

विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सत्र छह जनवरी को समाप्त होगा. इस सत्र में राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरकारी विभागों में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में देरी और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने की संभावना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu