महिलाओं ने ”बुरे वक्त” का सामना हमेशा ही किया है,लेकिन आज हम इस पर अधिक बात करते हैं: अनन्या पांडे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Sep 2024 08:47 PM
महिलाओं ने ”बुरे वक्त” का सामना हमेशा ही किया है,लेकिन आज हम इस पर अधिक बात करते हैं: अनन्या पांडे
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि महिलाओं को ”बुरे वक्त” का सामना हमेशा ही करना पड़ा है, लेकिन आज स्थिति बदली है और वे अब इन मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखती हैं. महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों तथा सिनेमा जगत में उनके साथ होने वाले बर्ताव पर किए एक सवाल पर अनन्या ने कहा कि जागरूकता बढ़ाना जरूरी है लेकिन समाज में वास्तविक बदलाव लाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

अभिनेत्री ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” महिलाओं ने हमेशा बुरे वक्त का सामना किया है, अब हम इसके बारे में काफी कुछ बोल रहे हैं. इसके बारे में बात करना एक बात है लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण है इसको लेकर कुछ करना.” उन्होंने कहा, ” एक महिला और एक कलाकार के तौर पर हम अपने आस-पास के पुरुषों को यह बताकर अपना योगदान दे रहे हैं कि वे इन परिस्थितियों का कैसे बेहतर बना सकते हैं और साथ ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं.” ‘कॉल मी बे’ वेब सीरीज की अभिनेत्री अनन्या ने कहा कि खासतौर पर कानून के जरिये व्यवस्थागत बदलाव की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ” सबसे महत्वपूर्ण कदम कानून में बदलाव लाना है और सरकार इसमें कई बदलाव कर रही है.” ओटीटी मंच ‘प्राइम वीडियो’ पर प्रसारित होने वाली इस सीरीज ‘कॉल मी बे’ में पांडे की सह-अभिनेत्री निहारिका लायरा दत्त ने कहा कि यह ”काफी अच्छा” है कि महिलाएं फिल्म उद्योग में असमानता के बारे में बात कर रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu