विश्व रक्तदान दिवस: रक्तदान करें-जीवन बचाएं: भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Jun 2023 07:36 PM
विश्व रक्तदान दिवस: रक्तदान करें-जीवन बचाएं: भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर लोगों से रक्त दान कर लोगों का जीवन बचाने की अपील की है. बघेल ने कहा है हर साल 14 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित पूरी दुनिया द्वारा रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्त दान दिवस मनाया जाता है.

बघेल ने कहा कि आपात स्थितियों, बीमारी, दुर्घटना सहित प्रसव मामलों में जीवन रक्षा के लिए रक्त की जरूरत होती है. कई बार आकस्मिक परिस्थितियों में लोगों को सरलता से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाता है. बघेल ने कहा कि रक्तदान महादान के महत्व को जन-जन समझें. रक्त देने में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता. रक्त देना जीवन रक्षा और पुण्य का काम हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष दुनियाभर के लोगों से एकजुटता के साथ रक्त दान करने और जीवन बचाने कहा है.

 

रा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu