विश्व कप : भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 10:25 PM
विश्व कप : भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला
ऑडियो सुनें

एम्सटेलवीन. मौकों को भुनाने में नाकाम रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने विश्व कप के पूल बी में लगातार दूसरा ड्रॉ खेला और चीन के खिलाफ मंगलवार को मुकाबला 1 . 1 से बराबर रहा. इससे पहले भारत ने इंग्लैंड से भी 2 . 2 से ड्रा खेला था . अब आखिरी मैच में भारत को बृहस्पतिवार को न्यूजीलैंड से खेलना है.

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के खिलाफ चीन की झेंग जियाली ने 26वें मिनट में गोल दागा . भारत के लिये बराबरी का गोल 45वें मिनट में वंदना कटारिया ने किया जब पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत कौर के पास से गेंद उनकी स्टिक से टकराई .
पहले दो क्वार्टर में गेंद पर नियंत्रण में भारत का पलड़ा भारी रहा और उसने कई मौके भी बनाये लेकिन गोल में नहीं बदल सके . दूसरी ओर चीनी खिलाड़ियों ने जवाबी हमले बोलकर भारतीय डिफेंस में सेंध लगाई .

नौवें मिनट में नवनीत कौर ने गोल पर पहला हमला बोला जिसे चीनी गोलकीपर लियू ंिपग ने बचा लिया. भारत 23वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचा लेकिन गेंद गोलपोस्ट से टकरा गई . रिबाउंड पर ज्योतिका ने गोल किया लेकिन रेफरल के बाद उसे अमान्य करार दिया गया. भारत को इसके तुरंत बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया . हाफटाइम तक चीन ने एक गोल की बढत बना ली थी. दूसरे हाफ में भारत को 42वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu