पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 09:21 PM
पत्नी को मोटरसाइकिल से बांधकर घसीटने का आरोपी युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला को उसके पति ने मोटरसाइकिल से कथित तौर पर बांधकर गांव में घसीटा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पांचौड़ी थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना करीब एक महीने पहले नाहरसिंहपुरा गांव में हुई थी. आरोपी युवक प्रेमाराम मेघवाल (32) ने अपनी पत्नी को रस्सी से बांधकर मोटरसाइकिल के पीछे बांध दिया और गांव में घसीटा.

किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कल ऑनलाइन सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि पीड़िता फिलहाल अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है और उसने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी. आरोपी को सोमवार को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमाराम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. वह शराब का आदी है और अपनी पत्नी को गांव में किसी से बात नहीं करने देता था. मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu