
अगर आप किसी सरकारी बैंक में अपना बचत खाता चला रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें।
क्योंकि 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।
बैंकों में लगातार 5 दिनों तक नहीं होगा कोई कामकाम
शनिवार और रविवार को लगातार 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इस तरह से बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कोई कामकाम नहीं होगा। लिहाजा, अगर आपको इस दौरान बैंक में कोई जरूरी काम निपटाना है तो 25 सितंबर तक अपने सभी काम पूरा कर लें।
यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस करेगी 3 दिनों की हड़ताल
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक बहुत सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।



