शिक्षक भर्ती : 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

Author: Anil Dwedi
UPDATED: Mon, 21 Sep 2026 08:01 PM
शिक्षक भर्ती : 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश

प्रतीकात्मक तस्वीर

ऑडियो सुनें
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, व्याख्याता के इन पदों पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों में भर्ती की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक कुल 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग के स्कूलों में, जबकि 430 पद टी-संवर्ग के स्कूलों में भरे जाएंगे। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विषयों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अभी इंतजार करना होगा। आवेदन और परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की ओर से आगे जारी की जाएगी।

पदों की जानकारी निम्नानुसार है :-
व्याख्याता हिन्दी 120
अंग्रेजी 120
संस्कृत 120
भौतिकी 94
राजनीति शास्त्र 100
इतिहास 100
भूगोल 100
अर्थशास्त्र 100
कुल 854

 

 

लेखक के बारे में
By Anil Dwedi

नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।