चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, छह अन्य घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Jul 2024 09:04 PM
चीन में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, छह अन्य घायल
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन के हूनान में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक मकान ढह गया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में सुबह करीब आठ बजे हुआ. उसने बताया कि भूस्खलन होने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे 18 लोग दब गए.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक खबर के अनुसार, भूस्खलन में 15 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. बताया जा रहा है कि पर्वत पर अचानक आई बा. से भूस्खलन हुआ. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर में बताया गया कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान के लिए 300 से अधिक कर्मी भेजे गए थे और अब बचाव अभियान समाप्त हो गया है. चीन में पिछले सप्ताह उष्णकटिबंधीय तूफान से कई हिस्सों में बारिश हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu