27 ईमेल, 10 बैंक खाते : तारक मेहता धारावाहिक के अभिनेता सोढ़ी के लापता होने का रहस्य गहराया!

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 10 May 2024 07:56 PM
27 ईमेल, 10 बैंक खाते : तारक मेहता धारावाहिक के अभिनेता सोढ़ी के लापता होने का रहस्य गहराया!
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य और भी गहरा गया है . दिल्ली पुलिस ने पाया कि किसी व्यक्ति द्वारा ह्लनिगरानीह्व किए जाने की आशंका के चलते अभिनेता 27 अलग-अलग ईमेल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभिनेता को ह्लनिगरानीह्व किए जाने का संदेह था, जिसके कारण वह अक्सर अपने ईमेल खाते बदलते थे.

अभिनेता सिंह (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे. पालम में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि 26 अप्रैल को पालम पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 365 (भारत से बाहर ले जाने या गुप्त रूप से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था. अधिकारी ने कहा कि एक पुलिस दल को अभिनेता के मोबाइल फोन से उनकी लोकेशन का पता लगाने का काम सौंपा गया है.

अधिकारी ने कहा कि सिंह का मोबाइल फोन 22 अप्रैल की रात 9.22 बजे से बंद है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, उनका अंतिम स्थान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के डाबड़ी में पता चला था, जहां वह आईजीआई हवाई अड्डे के पास से किराए पर लिए गए ई-रिक्शा में पहुंचे थे.
अभिनेता दो मोबाइल फोन रखते थे लेकिन उनमें से एक को उन्होंने दिल्ली स्थित अपने घर पर छोड़ दिया था. एक अन्य अधिकारी ने कहा, उन्होंने आखिरी कॉल अपने दोस्त को की थी, जो उन्हें मुंबई हवाईअड्डे पर लेने आने वाला था.

पुलिस टीमों ने उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से वित्तीय लेनदेन की पड़ताल भी की है. वे दिखाते हैं कि अंतिम लेनदेन 14,000 रुपये का था. यह रकम उन्होंने लापता होने वाले दिन अपने एक बैंक खाते से निकाली थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, क्योंकि उन पर कई ऋण और बकाया थे. अधिकारी ने कहा, अपराध शाखा और विशेष प्रकोष्ठ समेत कम से कम एक दर्जन पुलिस टीमें उनका पता लगाने के लिए काम कर रही हैं.

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे जिसके लिए वह दिल्ली के छतरपुर में एक ध्यान केंद्र में जाते थे. पुलिस ने संप्रदाय के उनके जानने वाले अनुयायियों के बयान लिए हैं. अधिकारी ने कहा कि मामले के संबंध में कोई सुराग पाने के लिए पुलिस दलों ने हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों का भी दौरा किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu