स्विट्जरलैंड में 5 ‘क्रॉस-कंट्री स्कीयर’ की मौत

जिनेवा: स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध मैटरहॉर्न पर्वत क्षेत्र में पिछले सप्ताह लापता हुए पांच ‘क्रॉस-कंट्री स्कीयर’ मृत पाए गए। स्विस पुलिस ने यह जानकारी दी है। ‘क्रॉस-कंट्री स्कीइंग’ के तहत ‘स्कीयर’ किसी सहायता के बिना बर्फ से ढके इलाकों को पार करते हैं।

बचाव अधिकारियों ने रविवार को प्रतिकूल मौसम के बीच लापता छह लोगों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। ‘स्कीयर’ समूह शनिवार को मैटरहॉर्न के तल पर स्थित रिसॉर्ट शहर जर्मेट और इटली की सीमा के पास अरोला गांव के बीच के क्षेत्र में गए थे।

अधिकारियों के अनुसार पांच ‘स्कीयर’ के शव मिल गए हैं जबकि अभियान दल के छठे सदस्य की तलाश जारी है। पीड़ितों की राष्ट्रीयता या अन्य जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Back to top button