कश्मीर में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया गया: आईजी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Apr 2022 06:30 PM
कश्मीर में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया गया: आईजी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने अलग अलग मुठभेड़ों में इस साल अबतक 62 आतंकवादियों को ढेर किया है जिनमें 15 विदेशी दहशतगर्द थे. वे विभिन्न संगठनों से जुड़े थे. कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए 62 आतंकवादियों में से 39 लश्कर-ए-तैयबा से थे और 15 जैश-ए-मोहम्मद के थे.

उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इसके अलावा हिज्Þबुल मुजाहिदीन के छह व अल बद्र के दो दहशतगर्दों को भी ढेर किया गया है.
घाटी के पुलिस प्रमुख ने कहा कि 62 में से 47 आतंकवादी स्थानीय जबकि 15 विदेशी थे. कुमार ने कहा कि मानव और तकनीकी निगरानी बढ़ाने एवं केंद्रित अभियान की वजह से आतंकवादियों के जीवित रहने की दर तेजी से घटी है. उन्होंने कहा,‘‘ इस साल अबतक मारे गए 62 आतंकवादियों में से 32 को आतंकवाद में शामिल होने के सिर्फ तीन महीने के अंदर ही उन्हें ढेर कर दिया गया था.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu