विश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Feb 2024 10:11 PM
विश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस तथा शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है.

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है. जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है. खासकर गांव , कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां संचार का कोई और माध्यम पहुंचना आसान नहीं है. वर्तमान में भी ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम है. साय ने कहा है कि भले ही रेडियो सदियों पुराना माध्यम है, लेकिन संचार के लिए इसका इस्तेमाल आज भी हो रहा है. आपात परिस्थितियों में भी रेडियो ने अपनी महत्ता स्थापित की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu